गिद्धौर में सुबह 11 बजे तक पानी सप्लाई का आश्वासन, लीकेज और टूटे नलों की मरम्मत जारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

गिद्धौर में सुबह 11 बजे तक पानी सप्लाई का आश्वासन, लीकेज और टूटे नलों की मरम्मत जारी

गिद्धौर/जमुई, 11 अक्टूबर 2026, रविवार। गिद्धौर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। पानी सप्लाई को लेकर आज रविवार सुबह 11 बजे तक का आश्वासन मिला है। वहीं, जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन में हो रहे लीकेज और टूटे नलों की मरम्मत कराई जा रही है।

पंप ऑपरेटर दिनेश कुमार की देखरेख में प्लंबर पप्पू मिस्त्री जगह-जगह पहुंचकर लीकेज की समस्या दूर करने और क्षतिग्रस्त नलों को ठीक करने में जुटे हैं। मरम्मत कार्य का उद्देश्य पानी की बर्बादी रोकने के साथ-साथ जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

स्थानीय स्तर पर जारी इस मरम्मत कार्य के बाद लोगों को नियमित और सुचारू पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई शुरू होने पर टिकी है।

Responsive Advertisement