जमुई : नवपदस्थापित एसडीपीओ दीप्ति मोनाली से डॉ. त्रिवेणी यादव ने की शिष्टाचार मुलाकात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 13 सितंबर 2026

जमुई : नवपदस्थापित एसडीपीओ दीप्ति मोनाली से डॉ. त्रिवेणी यादव ने की शिष्टाचार मुलाकात

जमुई/बिहार। बुधवार को जमुई की नवपदस्थापित एसडीपीओ सह आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाली से पूर्व राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीप्ति मोनाली को जमुई में एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. त्रिवेणी यादव ने उम्मीद जताई कि नवपदस्थापित एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना को और बढ़ाएगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाली ने मंगलवार को जमुई एसडीपीओ के पद पर कार्यभार संभाला है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही वह जमुई जिले में एसडीपीओ का पद संभालने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। उनके पदभार संभालने के बाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment