सीएम आवास में बिहार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों की हुई बैठक, जमुई से भास्कर सिंह हुए शामिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 6 सितंबर 2026

सीएम आवास में बिहार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों की हुई बैठक, जमुई से भास्कर सिंह हुए शामिल

जमुई/बिहार। बिहार में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री आवास में पूर्व जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आम लोगों के बीच सरकार की योजनाओं के प्रभाव को लेकर फीडबैक साझा किया।

इस विशेष बैठक के लिए पूरे बिहार से 250 से अधिक पूर्व जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य पूर्व जिलाध्यक्षों के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ लेते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया गया।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा
बैठक के दौरान आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पूर्व जिलाध्यक्षों से उनके जिलों की जमीनी परिस्थितियों की जानकारी भी ली गई। संगठन की मजबूती के लिए स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करते हुए बिहार में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर जमीनी स्तर का फीडबैक लिया। इससे सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली स्थानीय समस्याओं को समझने में भी मदद मिलने की बात कही गई।
भास्कर सिंह ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
बैठक में जमुई जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जमुई जिले में पार्टी संगठन की स्थिति एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी।

भास्कर सिंह ने कहा कि जमुई जिले में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संगठन की गतिविधियों को पंचायत, मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे और लोगों को योजनाओं की जानकारी मिले, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर तक संपर्क करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्षों के अनुभव का संगठन को मिलेगा लाभ
पार्टी नेतृत्व की ओर से पूर्व जिलाध्यक्षों को एक साथ बुलाकर किए गए इस सीधे संवाद को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्षों के पास संगठन संचालन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय का लंबा अनुभव है। ऐसे में उनके सुझावों और जमीनी अनुभव का उपयोग संगठन को और मजबूत बनाने में किया जा सकता है।

बैठक के माध्यम से पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाने की दिशा में आगे की रणनीति पर जोर दिया। जमुई के पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने भी जिले में संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment