सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विकास कार्यों का DM ने लिया जायजा, योजनाओं पर की समीक्षा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 27 जुलाई 2026

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विकास कार्यों का DM ने लिया जायजा, योजनाओं पर की समीक्षा

जमुई/बिहार। जिले के प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के समग्र विकास को गति देने की दिशा में जिला पदाधिकारी ने गुरुवार को विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के आधारभूत ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित नए प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक खेल मैदान तथा विद्यार्थियों की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए ओपन एयर थिएटर के निर्माण संबंधी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

इसके साथ ही परिसर में स्थित पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सिमुलतला आवासीय विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और विशिष्ट पहचान को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा कर विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमुई, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जमुई, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, वरीय वास्तुविद पंकज सिन्हा तथा बीएसईआईडीसी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment