जमुई : 550वीं रविवारीय साइकिल यात्रा ने रचा इतिहास, 51 पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 20 जुलाई 2026

जमुई : 550वीं रविवारीय साइकिल यात्रा ने रचा इतिहास, 51 पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 19 जुलाई 2026, रविवार : पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था "साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई" ने रविवार को अपनी 550वीं रविवारीय साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 10 जनवरी 2016 से प्रत्येक रविवार बिना किसी रुकावट के संचालित यह अभियान जिले ही नहीं, बल्कि राज्य के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।

माउंट हेब्रोन स्कूल परिसर में 51 पौधे लगाए गए
550वीं यात्रा के अवसर पर साइकिल यात्री निर्धारित मार्ग से होते हुए सिरचंद नवादा स्थित माउंट हेब्रोन स्कूल पहुँचे। यहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 51 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

"हर व्यक्ति पौधे लगाए और उनकी जिम्मेदारी भी निभाए"

विद्यालय के व्यवस्थापक राहुल सिंह राजपूत ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा और देखभाल भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुका है।

"हर छात्र एक पौधा लगाए तो विद्यालय हरियाली से भर जाएगा"

विद्यालय के निदेशक मैथ्यू ई. वाई. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक छात्र कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे तो विद्यालय परिसर पूरी तरह हरियाली से आच्छादित हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण से शुद्ध हवा, ठंडा एवं शांत माहौल मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों का मानसिक विकास होगा और पढ़ाई में भी उनका मन अधिक लगेगा।

15 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा, 1200 गांवों तक पहुंचा जनजागरण अभियान

संस्था के संस्थापक विवेक कुमार ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से यह अभियान लगातार प्रत्येक रविवार संचालित हो रहा है। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने लगभग 15 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा कर 1200 से अधिक गांवों एवं टोलों में पहुंचकर करीब 7 लाख ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया है।
उन्होंने बताया कि मंच के माध्यम से अब तक लगभग 60 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिससे 35 सरकारी संस्थानों तथा 137 निजी परिसरों को हराभरा बनाया गया है। संस्था को अब तक 38 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही संस्था को श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी हासिल हुआ है।

मानसून में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
विवेक कुमार ने बताया कि संस्था ने इस मानसून में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल साइकिल चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर जनभागीदारी के साथ कार्य कर रहा है।

सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मैथ्यू ई. वाई., व्यवस्थापक राहुल सिंह राजपूत, संस्था के संस्थापक विवेक कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, सागर कुमार, रामप्रवेश, प्रिंस कुमार, सत्यम कुमार, विवेक, सिद्धार्थ कुमार, ओम भगत, आर्यन कुमार, अयांश कुमार, अभिषेक कुमार, रुद्र सिंह, प्रिया राज, आन्या कुमारी, सृष्टि कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, अनाया कुमारी, खुशी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, सुरुचि कुमारी, पिहू कुमारी, राज भगत, शिवम कुमार, कृष कुमार, ऋषभ कुमार, राजवीर कुमार शर्मा, मोहित कुमार वर्मा, सिद्धार्थ कुमार सोनी, पंकज कुमार, शिवशंकर कुमार, ओम कुमार, राहुल कुमार सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment