प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्व. प्रभात कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि बरसी 27 जून को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 26 जून 2026

प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्व. प्रभात कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि बरसी 27 जून को

गिद्धौर/जमुई/पटना। गिद्धौर निवासी प्रख्यात कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं सामाजिक चिंतक स्वर्गीय प्रभात कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि (बरखी) शनिवार, 27 जून को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर पटना के बोरिंग रोड स्थित उनके आवास पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें परिजन, साहित्य प्रेमी, शुभचिंतक एवं उनके करीबी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस संबंध में उनके भतीजे सुशांत साईं सुंदरम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. प्रभात कुमार सिन्हा का निधन गत वर्ष 9 जून को हुआ था। सनातन परंपरा के अनुसार संवत् तिथि के आधार पर इस वर्ष उनकी प्रथम बरखी आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
स्व. प्रभात कुमार सिन्हा ने अपने साहित्यिक जीवन में कविता, लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे अपनी सरलता, संवेदनशील विचारधारा और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे। गिद्धौर सहित पूरे जमुई जिले में उनकी साहित्यिक पहचान रही और उन्होंने अनेक लोगों को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान उनके जीवन, साहित्यिक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की जाएगी। परिजनों ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं उनके चाहने वालों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. प्रभात कुमार सिन्हा को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है। उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गिद्धौर एवं जमुई के साहित्यिक और सामाजिक जगत में भी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment