लगातार दूसरी बार माधवेंद्र पाण्डेय बने ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरी वेलफेयर फाउंडेशन के जमुई जिलाध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 30 मई 2026

लगातार दूसरी बार माधवेंद्र पाण्डेय बने ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरी वेलफेयर फाउंडेशन के जमुई जिलाध्यक्ष

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 30 मई 2026, शनिवार : पुस्तकालय आंदोलन को मजबूत बनाने एवं संगठन के विस्तार को नई गति देने के उद्देश्य से ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरी वेलफेयर फाउंडेशन, बिहार द्वारा राज्यभर में संगठनात्मक पुनर्गठन एवं नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा गांव निवासी माधवेंद्र पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों, सक्रिय भागीदारी एवं पुस्तकालय विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए लगातार दूसरी बार संगठन का जमुई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त एवं महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा है।

संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि माधवेंद्र पाण्डेय ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने, पुस्तकालय पेशेवरों को एक मंच पर जोड़ने तथा पुस्तकालय आंदोलन को मजबूती प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ न केवल जमुई जिला इकाई को मिलेगा, बल्कि प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में वे संगठन की विचारधारा, गतिविधियों एवं पुस्तकालय आंदोलन से जुड़े मुद्दों को डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कई शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पुलिस एसोसिएशन के मृत्युंजय कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर कृति मैडम तथा नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की कोऑर्डिनेटर निरुपमा मैम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने माधवेंद्र पाण्डेय को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान अतिथियों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माधवेंद्र पाण्डेय को मनोनयन पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान, सकारात्मक सोच, सक्रिय नेतृत्व और पुस्तकालय आंदोलन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

माधवेंद्र पाण्डेय की इस उपलब्धि से उनके परिवार, माता-पिता, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, शिक्षाविदों, पुस्तकालय पेशेवरों तथा संगठन से जुड़े सदस्यों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

अपनी पुनर्नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माधवेंद्र पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, अतिथियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों के सशक्तिकरण, ज्ञान आधारित समाज के निर्माण तथा पुस्तकालय पेशेवरों के हितों की रक्षा के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment