जमुई : BJP के 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 16 मई 2026

जमुई : BJP के 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्घाटन

जमुई/बिहार। जमुई विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को जमुई में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम शहर के महावीर वाटिका में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने देश के समक्ष मौजूद राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण शिविर केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक मजबूती और अनुशासन निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और संगठन को मजबूत आधार मिलता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के प्रति जागरूक करने का कार्य करती है। भाजपा का लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है।
इस दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए हैं। दूसरे सत्र में भारतेंदु मिश्र ने युवाओं की भूमिका और संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे। तीसरे सत्र में प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी सुग्रीव कुमार ने संगठनात्मक कार्यशैली एवं पार्टी की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।

चौथे सत्र में प्रेस पैनलिस्ट मनीष पांडे ने मीडिया एवं जनसंपर्क की भूमिका पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। पांचवें सत्र में पूर्व विधायक कन्हैया रजवाड़ ने भाजपा के वैचारिक सिद्धांतों एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।

इसके बाद छठे सत्र में कुमार प्रणय ने सरकार की विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की, जबकि सातवें सत्र में विकास सिंह ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस महा प्रशिक्षण अभियान में जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के समापन सत्र का आयोजन 17 मई को किया जाएगा, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment