जमुई को मिला विकास का नया सारथी, आईएएस डॉ. कौशल किशोर बने जिला प्रभारी सचिव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 17 मई 2026

जमुई को मिला विकास का नया सारथी, आईएएस डॉ. कौशल किशोर बने जिला प्रभारी सचिव

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 17 मई 2026, रविवार : डॉ. कौशल किशोर को बिहार सरकार ने जमुई जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली का प्रमाण मानी जा रही है।

सिवान जिले के जिरादेई प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक गांव तितिरा के मूल निवासी डॉ. कौशल किशोर वर्तमान में बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में सचिव पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
जमुई के जिलाधिकारी रहते हुए उनके कार्यकाल में बेला खैरा मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, कई उपस्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी और अनेक विकास योजनाओं को गति मिली। साथ ही लोकदेवता बाबा कोकिलचंद की संस्कृति को डिजिटल रूप में संरक्षित करने का कार्य भी उनके निर्देशन में हुआ।

डॉ. कौशल किशोर का परिवार सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहा है। उनके पिता डॉ. ललितेश्वर कुमार सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, जबकि उनके भाई ई. हरकिशोर राय वर्तमान में डीआईजी पद पर कार्यरत हैं।

जमुई जिला प्रभारी सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment