जमुई : सोनो में उत्पाद विभाग ने नकली शराब के लिए 1470 लीटर स्प्रिट के साथ 2 तस्करों को दबोचा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

जमुई : सोनो में उत्पाद विभाग ने नकली शराब के लिए 1470 लीटर स्प्रिट के साथ 2 तस्करों को दबोचा

सोनो/जमुई (Sono/Jamui), 18 नवंबर 2025, मंगलवार : जिले में अवैध शराब के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए उत्पाद विभाग ने एक बड़े तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में विभाग ने अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाली बड़ी मात्रा में स्प्रिट जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को सोनो थाना क्षेत्र के बल्थर गांव के पास की गई, जहां ईंट से लदे एक ट्रैक्टर में छिपाकर स्प्रिट की तस्करी की जा रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार और मनोज कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से स्प्रिट की एक बड़ी खेप मुजफ्फरपुर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बल्थर के पास संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका। तलाशी के दौरान ईंटों की परत को हटाया गया तो उसके नीचे प्लास्टिक गैलनों में भरी 42 गैलन (कुल 1470 लीटर) स्प्रिट बरामद की गई।
मुजफ्फरपुर जिले का ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
मौके से ट्रैक्टर चालक मनीष कुमार, जो मुजफ्फरपुर जिले के चरमरा गांव का निवासी है, और उपचालक सुरेंद्र कुमार (ललैना गांव) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ जारी है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

14 लाख 70 हजार रुपए की स्प्रिट बरामद
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बरामद स्प्रिट की बाजार मूल्य लगभग 14 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह स्प्रिट झारखंड से अवैध शराब निर्माण के लिए मुजफ्फरपुर इलाके में सप्लाई की जा रही थी। विभाग अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए विस्तृत जांच कर रहा है।

उत्पाद विभाग की इस सफलता से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे अवैध कारोबार पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Responsive Advertisement