जमुई में राहुल गांधी का पुतला दहन, जदयू कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर बोला हमला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 23 अगस्त 2025

जमुई में राहुल गांधी का पुतला दहन, जदयू कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर बोला हमला

  • सीएम नीतीश कुमार की सराहना
  • एनडीए सरकार को बताया विकास और स्थिरता की गारंटी
जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 23 अगस्त 2025, शनिवार : शनिवार को जमुई के कचहरी चौक पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान खुद को “जननायक” कहे जाने का कड़ा विरोध किया और इसे जनता के साथ छलावा बताया।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने हमेशा देश और बिहार को पीछे धकेलने का काम किया है। देश की जनता उन्हें किसी भी रूप में “जननायक” मानने को तैयार नहीं है। जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल सैर-सपाटे और खोखली राजनीति के सहारे सुर्खियां बटोरने में लगे रहते हैं, जबकि जमीन पर जनता के मुद्दों से उनका कोई सरोकार नहीं है।

जदयू जिलाध्यक्ष ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ
इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की नई मिसाल कायम की है। एनडीए सरकार की नीतियों से गांव-गांव तक सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा पहुंची है।

उन्होंने कहा –
राहुल गांधी की राजनीति केवल भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने तक सीमित है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार लगातार बिहार के विकास और युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने में जुटी है।
एनडीए सरकार को बताया स्थिरता की गारंटी
शैलेन्द्र महतो ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। एनडीए सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में जो योजनाएं लागू की हैं, उसका लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है। यही कारण है कि जनता एनडीए के साथ है और विपक्ष पूरी तरह हाशिए पर खड़ा है।

कार्यक्रम में जदयू नेताओं कार्यकर्ताओं की रही भारी भीड़
इस कार्यक्रम में जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण भारती, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय कुमार मंडल, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, जदयू जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू रावत, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज मंटू, जदयू नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, युवा जदयू नगर अध्यक्ष रोशन शर्मा, युवा जदयू उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद रावत सहित अरविंद कुमार, अखिलेश्वर ठाकुर, महेंद्र वर्णवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राहुल गांधी की राजनीति को बिहार में पूरी तरह अस्वीकार कर दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार की स्थिरता और प्रगति की कुंजी बताया।

Post Top Ad -