गिद्धौर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का लिया संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 जुलाई 2025

गिद्धौर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का लिया संकल्प

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 जुलाई 2025, शनिवार : आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर गिद्धौर थाना परिसर में शुक्रवार को एक शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह की अध्यक्षता एवं देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने व्यापक रूप से भाग लिया।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचल अधिकारी आरती भूषण, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पैक्स अध्यक्ष, और पूर्व प्रमुखों सहित शांति समिति के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। सभी ने आपसी समन्वय एवं सहयोग से मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान मुहर्रम के जुलूस मार्गों एवं चिन्हित स्थलों पर विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। अंचलाधिकारी और बीडीओ ने ताजिया जुलूस के रूट व निगरानी व्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगा। पर्व के दौरान प्रत्येक चिन्हित स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल थाना को सूचित करने का आग्रह किया गया।
थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ताजिया जुलूस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे और कोई अवांछित घटना न घटे।
बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में मुखिया भोला यादव, धनराज यादव, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकू, पूर्व प्रमुख शंभु कुमार केशरी, श्रवण कुमार यादव, मो. अकबर, मोहम्मद असगर, बंदी सिंह, डॉ. शशिशेखर प्रसाद, मोहम्मद नियाज खान, मोहम्मद इसराफिल अंसारी, मोहम्मद वकील, मंसूर अली, सचिदानंद मिश्रा, अनिल लाल वर्णवाल, इजहार अली, तबारक अंसारी, जासिम खान सहित गिद्धौर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और अन्य समिति सदस्य शामिल रहे।

प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए पर्व को शांति व सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाने की दिशा में ठोस पहल का आश्वासन दिया।

Responsive Advertisement