बरहट : नेशनल डॉक्टर्स डे पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, दी गई संरक्षण की प्रेरणा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

बरहट : नेशनल डॉक्टर्स डे पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, दी गई संरक्षण की प्रेरणा

बरहट/जमुई। नेशनल डॉक्टर्स डे और भारत के महान चिकित्सक व स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर बिधान चंद्र राय की जयंती के अवसर पर कोल्हुआ टोला (नगदेवा), मलयपुर, बरहट में पर्यावरण भारती द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फलदार वृक्ष बेल और शरीफा के पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण पेड़ उपक्रम, जमुई के जिला प्रमुख डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। 
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि संस्था वर्ष 2008 से ही देश के महान व्यक्तित्वों की जयंती और पुण्यतिथि पर लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य वृक्षारोपण करना है, पर्यावरण बचाना है। यदि हर नागरिक एक वृक्ष लगाकर उसे बड़ा करे, तो वह पर्यावरण प्रहरी की उपाधि का हकदार बनता है।
डॉ. शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है, इसके लिए समाज की सज्जन शक्ति को जागरूक होकर आगे आना होगा। पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, केशव कुमार सिंह, राम बिलास शाण्डिल्य, रणवीर सिंह, अजय, आशुतोष, रूद्र प्रताप सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। पर्यावरण भारती का यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, बल्कि भावी पीढ़ियों को हरियाली और स्वास्थ्य का संदेश भी देता है।

Responsive Advertisement