जमुई : विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार ग्रामीण बैंक मनीअड्डा शाखा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 जून 2025

जमुई : विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार ग्रामीण बैंक मनीअड्डा शाखा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 7 जून 2025, शनिवार : बीते गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बिहार ग्रामीण बैंक (Bihar Gramin Bank) मनीअड्डा शाखा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रियांका, बीमा अधिकारी ओंकार शर्मा, कैशियर विनोद कुमार, पीटीएस अम्बाला एवं फिल्टन द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया।
पौधरोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण की रक्षा और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। शाखा प्रबंधक प्रियांका ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका होती है और हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति की सेवा करनी चाहिए। इस पहल से बैंक कर्मियों ने समाज को पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। 

स्थानीय लोगों ने भी बैंक की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ समाज में जागरूकता लाने में सहायक होती हैं।

Post Top Ad -