जमुई : पर्यावरण भारती ने "माँ के नाम एक पेड़" अभियान का किया शुभारंभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 जून 2025

जमुई : पर्यावरण भारती ने "माँ के नाम एक पेड़" अभियान का किया शुभारंभ

जमुई/बिहार, 22 जून 2025, रविवार। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनमानस को इससे जोड़ने के उद्देश्य से पर्यावरण भारती द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

इस पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी प्रिंस कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सक्रिय सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि संसार में माँ का स्थान सबसे ऊपर है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाए, तो यह न केवल माँ के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी सबसे बड़ा कार्य होगा।

पर्यावरणविद विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भारत की 140 करोड़ जनसंख्या यदि इस अभियान से जुड़ती है, तो बिना किसी सरकारी खर्च के करोड़ों पेड़ लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि "माँ के नाम एक पेड़" अभियान से ही पर्यावरण संतुलन स्थापित किया जा सकता है और जलवायु परिवर्तन के संकट से बचा जा सकता है।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में प्रिंस कुमार यादव, विनोद कुमार सिंह, रौनक यादव, दिलीप कुमार, अर्जुन पाल, सुरेश पासवान, चंदन कुमार, अंकित कुमार पंडित सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस पहल के माध्यम से पर्यावरण भारती का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है, ताकि हर व्यक्ति इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाए। पर्यावरण भारती ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

Post Top Ad -