बिहार में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा! अब मिलेगी ₹1100 पेंशन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 21 जून 2025

बिहार में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा! अब मिलेगी ₹1100 पेंशन

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बड़ा तोहफा
  • अब मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा
पटना/बिहार। बिहार सरकार ने प्रदेश के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से बताया कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹400 के स्थान पर ₹1100 पेंशन दी जाएगी। उन्होंने लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 1100 रुपए पेंशन मिलेगी।"

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बढ़ी हुई पेंशन जुलाई महीने से लागू होगी और प्रत्येक माह की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खातों में यह राशि भेज दी जाएगी। इस फैसले से राज्य के करीब 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "वृद्धजन समाज का अमूल्य हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार हमेशा उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।"

सरकार के इस फैसले से सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाखों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे। बिहार सरकार का यह कदम सामाजिक न्याय और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Post Top Ad -