गिद्धौर : पूर्व प्रमुख शंभू कुमार केशरी के पिता जयप्रकाश केशरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 5 जून 2025

गिद्धौर : पूर्व प्रमुख शंभू कुमार केशरी के पिता जयप्रकाश केशरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 जून 2025, गुरुवार : गिद्धौर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शंभू कुमार केशरी के पिता जयप्रकाश केशरी का निधन 4 और 5 जून की दरम्यानी रात हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे। उनके निधन से गिद्धौर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

जयप्रकाश केशरी एक सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्व थे, जिनकी पहचान क्षेत्र में एक शांत, सरल व मिलनसार व्यक्ति के रूप में थी। उनके परिवार में पत्नी कमली देवी, पुत्र शंभू कुमार केशरी, बमबम केशरी, चंदन केशरी तथा गौतम केशरी सहित भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन से परिजनों समेत जान-पहचान के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।
उनके निधन पर कई राजनीतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू, भाजपा मंडलाध्यक्ष राजा बाबू केशरी, प्रभाकर कुमार चिंटू, सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत साईं सुंदरम, आरएसएस खंड कार्यवाह डॉ. संजय मंडल, शिवशंकर केशरी समेत दर्जनों स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। जयप्रकाश केशरी के निधन से गिद्धौर क्षेत्र ने एक अनुभवशील एवं आदर्श नागरिक को खो दिया है।

Post Top Ad -