गिद्धौर में पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 30 मई 2025

गिद्धौर में पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत

गिद्धौर/जमुई, 30 मई 2025, शुक्रवार : निरंजनी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का बीते गुरुवार को गिद्धौर में भव्य स्वागत किया गया। वे एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से जमुई की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में गिद्धौर के ऐतिहासिक लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से राजीव कुमार साह पिंकू, शंभू केशरी, कुणाल सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, राजेश साह, सोनू सिंह, प्रभाकर कुमार, संजय मंडल, अंतर्मायी झा, शंकर यादव, विजय कुमार, अरविंद सिंह, मनोज यादव, इन्द्रदेव साव, लक्ष्मण साव, अजीत ठाकुर और मयंक कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
स्वामी कैलाशानंद गिरी जी ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्थान पर बल देने का संदेश दिया। उनके आगमन से गिद्धौर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post Top Ad -