डॉ. राजीव रंजन प्रसाद बने बिहार राज्य के उच्च जातियों के विकास के लिए आयोग के उपाध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 30 मई 2025

डॉ. राजीव रंजन प्रसाद बने बिहार राज्य के उच्च जातियों के विकास के लिए आयोग के उपाध्यक्ष

जमुई/पटना/बिहार, 29 मई 2025, शुक्रवार : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग, बिहार, पटना के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वे यह पद प्रभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक संभालेंगे।

इस संबंध में अधिसूचना संख्या 21/उ.जा.रा.आ. - 02/2011 सा.प्र.-9630, दिनांक 29.05.2025 को जारी की गई है। यह नियुक्ति आयोग की संकल्प संख्या-12594, दिनांक 25.08.2015 की कंडिका-4 (i) में प्रदत्त शक्तियों के तहत की गई है।
डॉ. राजीव रंजन प्रसाद, जो कि बी-203, रॉयल गार्डेन, नागेश्वर कॉलोनी, पटना के निवासी हैं, समाज सेवा एवं प्रशासनिक कार्यों में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। वे ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस नामक संगठन कायस्थों की एकजुटता के लिए चला रहे हैं।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा—
हमारे ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद की इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति समस्त चित्रांश समाज के लिए गौरव का विषय है। हमें आशा है कि उनके नेतृत्व में उच्च जातियों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे। यह नियुक्ति राज्यपाल की अनुमति से की गई है और इसका उद्देश्य समाज के संतुलित एवं समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post Top Ad -