जमुई में माई-बहन मान योजना को लेकर कांग्रेस की संवाद बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 30 मई 2025

जमुई में माई-बहन मान योजना को लेकर कांग्रेस की संवाद बैठक आयोजित

  • महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कांग्रेस की बड़ी पहल
  • हर महिला को 2500 रुपए देने की घोषणा दोहराई गई

जमुई/बिहार, 30 मई 2025, शुक्रवार : जमुई जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें माई-बहन मान योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश में महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला पर्यवेक्षक नीतू पासवान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी जी ने की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरेंद्र कुमार सिंह की भी सक्रिय सहभागिता रही। संवाद कार्यक्रम के दौरान हरेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन के साझा एजेंडे के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि सरकार बनने पर प्रत्येक महिला के खाते में 2500 रुपए प्रतिमाह सीधे भेजे जाएंगे। यह कोई नई बात नहीं है, दिल्ली में वर्ष 2008 में शीला दीक्षित सरकार, कर्नाटक में वर्तमान कांग्रेस सरकार तथा झारखंड में महागठबंधन की सरकार पहले ही इस प्रकार की योजनाएं चला चुकी हैं। बिहार में भी कांग्रेस यही मॉडल लागू करेगी। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नीतू पासवान ने कहा कि माई-बहन मान योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का पंजीकरण कर रहे हैं। योजना में भाग लेने के लिए मिस्ड कॉल व ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातों में 2500 रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिला कांग्रेस द्वारा हर घर झंडा, घर-घर झंडा जैसे कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक एवं सक्रिय बनाना है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नाजिया खान, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद जावेद, श्रीराम मांझी, नितेश सर, आज़ाद जय मंगलम, रामदेव राम, जिला कांग्रेस के प्रधान महासचिव निवास सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष कुमार पुष्पराज सहित महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Post Top Ad -