खैरा : टिहिया गांव निवासी डॉ निरंजन सिंह को बनाया गया एकेयू के कार्यकारिणी परिषद का सदस्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

खैरा : टिहिया गांव निवासी डॉ निरंजन सिंह को बनाया गया एकेयू के कार्यकारिणी परिषद का सदस्य


खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) 25 फरवरी 2025, मंगलवार : जिले के खैरा प्रखंडान्तर्गत टिहिया गांव निवासी डॉ. निरंजन सिंह को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना का कार्यकारिणी परिषद का सदस्य बनाया गया है। गत दिनों बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुए विश्वविद्यालय के 27वें कोर्ट की बैठक में वे शामिल हुए।

डॉ. निरंजन सिंह वर्तमान में आरएस शारदा देवी एजुकेशन कॉलेज नैनहा हाजीपुर वैशाली में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा संकाय में शोध कार्य भी कर रहे हैं। अन्य विश्वविद्यालय बीएड एमएड पाठ्यक्रम प्राक्कलन रूपरेखा समिति के सदस्य हैं। इनका बनाया पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है।

शिक्षा संकाय से संबंधित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षा, बहुभाषिकता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा में महिलाओं के योगदान, शिक्षा में नवाचार एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा भूषण पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। इन्होंने पटना विश्वविद्यालय से सारी शिक्षा ग्रहण की है। पर्यावरण संरक्षण एवं अनुसंधान इनके नित जीवनचर्या में शामिल है।

Post Top Ad -