जमुई : गणतंत्र दिवस पर जल बचाने की जागरूकता के साथ साइकिल यात्रा ने किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 26 जनवरी 2025

जमुई : गणतंत्र दिवस पर जल बचाने की जागरूकता के साथ साइकिल यात्रा ने किया पौधरोपण



जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 26 जनवरी 2025, रविवार : 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जल को बचाने के लिए जलतंत्र के रूप में पिक पेन प्ले स्कूल, +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नवकाडीह (सिकन्दरा), +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सबलबीघा (सिकन्दरा) में बच्चों के संग तथा प्रखण्ड कार्यालय, बरहट में पौधारोपण के साथ मनाया गया। इसके पूर्व साईकिल यात्रा एक विचार समूह के द्वारा प्रखण्ड परिसर, जमुई से निकलकर कचहरी चौक, महराजगंज चौक होते हुए पुरानी बाजार में अवस्थित पिक पेन प्ले स्कूल पहुँचकर 473 वीं यात्रा पूर्ण की गई।



स्कूल के निदेशक कुमार अभिताव ने पौधारोपण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अच्छे काम करने के लिए सबसे अच्छा समय या विशेष सीमा नही होती। इस टीम के द्वारा किया जा रहा रविवारीय पौधारोपण कार्यक्रम किसी को जीवन देने जैसा है। हम जो भी पेड़ लगायेंगे, वह समाज का रक्षक बनेगा। पेड़ लगाने और अपने पारिस्थिकी तंत्र को बनाये रखने के लिए बड़े पैमाने पर पहल करने का समय आ गया है। वृक्षारोपण आपको चैन की सांस दे सकता है।


जल के महत्व को समझाते हुए सदस्य हरेराम कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि जल का महत्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जीवन का आधार है। मानव शरीर का 70% हिस्सा जल से बना है, जो हमारे शरीर की सभी जैविक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है। जल केवल पीने के लिए ही नहीं, बल्कि कृषि, उद्योग और घरेलू कार्यों के लिए भी जरूरी है। बिना जल के पेड़-पौधे, जानवर और मनुष्य जीवित नहीं रह सकते। आज जल संकट एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जल का सही उपयोग और बर्बादी रोककर हम इसे बचा सकते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।



सदस्य संदीप कुमार रंजन ने बच्चों से कहा कि वन हमारी धरती के फेफड़े है। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते है और ऑक्सीजन छोड़ते है। अधिक वृक्षारोपण से ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। किसी भी कार्यक्रम में उपहार में दिया जाने वाला पौधा सबसे बढ़िया होता है। इसी तरह वृक्षारोपण सबसे अच्छी गतिविधि है जो आप अपने खास अवसरों पर कर सकते है। जब मनुष्य हरियाली से घिरा होता है तो वह हमेशा प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करता है।


इस कार्यक्रम में साइकिल यात्रा के संजय कुमार, हरेराम कुमार सिंह, अजीत कुमार, संदीप कुमार रंजन, राहुल ऋतुराज एवं राहुल सिंह तथा स्कूल के तरफ से प्रकाश कुमार, कुमार अभिताव, अर्णव शर्मा, प्रियांशी, शानवी, अच्युत, प्रियांशु आदि शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Post Top Ad -