मौरा : प्राथमिक विद्यालय गैरमजरूआ में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 26 जनवरी 2025

मौरा : प्राथमिक विद्यालय गैरमजरूआ में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा



मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 26 जनवरी 2025, रविवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गैरमजरूआ में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र पासवान ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को भारत को गणराज्य घोषित किया गया था। इस शुभ अवसर को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष भारतवासी गणतंत्र दिवस मनाते हैं। इस वर्ष हम सभी 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।


इस मौके पर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार केशरी एवं रविन्द्र कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं तथा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Responsive Advertisement