गिद्धौर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 54 छात्राएं परिभ्रमण पर रवाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 21 दिसंबर 2024

गिद्धौर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 54 छात्राएं परिभ्रमण पर रवाना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 21 दिसंबर 2024, शनिवार : शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं बच्चों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए शिक्षा विभाग ने बच्चों के परिभ्रमण करवाए जाने की व्यवस्था की है। विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिद्धौर के 54 बच्चियों को परिभ्रमण के लिए ऐतिहासिक स्थल नालान्दा,पावापुरी व राजगीर के लिए रवाना किया गया।

संचालक निरंजन पासवान ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। उन्होंने बताया कि बिहार की ऐतिहासिक गौरवशाली गाथा नालन्दा और राजगीर के गोद में देखने को मिलती है। बच्चियां इससे आत्मसात होकर अपने बौद्धिक क्षमता का विकास कर सकेंगे।
मौके पर वॉर्डन मनी सिन्हा कर्मी सोनी कुमारी, संजना शिवानी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Post Top Ad -