Breaking

– मानव जीवन के लिए पौधों का होना जरूरी : चंद्र प्रकाश 
– एसबीआई का प्रयास, बड़े पैमाने पर हो पौधरोपण : मलय सौरभ 

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश एवं एसबीआई जमुई के मुख्य प्रबंधक मलय सौरभ के नेतृत्व में 30 पौधे लगाए गए। 
मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आयाम हैं। इनसे ही हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिलती है। मानव जीवन के लिए पौधों का होना जरूरी है। महात्मा गांधी भी पर्यावरण संरक्षण के पैरोकार थे। उनके जयंती के पूर्व दिवस पर पौधारोपण का पुनीत कार्य करना सौभाग्य की बात है।
वहीं एसबीआई जमुई के मुख्य प्रबंधक मलय सौरभ ने कहा कि एसबीआई के पहल पर पर्यावरण संरक्षण के दिशा में जन जागरूकता हेतु गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। एसबीआई का प्रयास है की बड़े पैमाने पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया जाए।
इस अवसर पर पुलिस लाइन मलयपुर के मेजर अमित कुमार एवं सार्जेंट निरंजन कुमार, परिवहन शाखा के राजू कुमार, एसबीआई के रोकड़ अधिकारी प्रवीण कुमार, क्षेत्र अधिकारी कृष्णदेव कुमार, बैंक कर्मी संतोष कुमार, दिवाकर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।