गिद्धौर प्रखंड में "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम शुरू, जानिए आपके पंचायत में कब होगा आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 अक्टूबर 2024

गिद्धौर प्रखंड में "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम शुरू, जानिए आपके पंचायत में कब होगा आयोजन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 अक्टूबर 2024, शनिवार : जिले के आमजनों को सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने एवं उन योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम का जिले के विभिन्न प्रखंडों में सिलसिलेवार ढंग से आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गिद्धौर प्रखंड में इसकी शुरुआत 24 नवंबर से की गयी है। जिस कड़ी में 24 अक्टूबर को पतसंडा एवं 25 अक्टूबर को रतनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रखंड के आठ पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर किया जाना है। आगामी 11 नवंबर को पूर्वी गुगुलडीह, 12 नवंबर को सेवा, 13 नवंबर को कुंधुर, 14 नवंबर को कोल्हुआ, 15 नवंबर को मौरा एवं 18 नवंबर को गंगरा पंचायत में यह कार्यक्रम संबंधित पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी आरती भूषण ने बताया -
जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में संबंधित पंचायत के पंचायत भवन में "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों एवं आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने का हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है।
अंचलाधिकारी आरती भूषण ने गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के वासियों को इस कार्यक्रम में भाग लेकर सरकार की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने की अपील की है। वहीं उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों के जन शिकायतों का भी प्राप्त आवेदन के आधार पर उनका निष्पादन कर उन्हें सहयोग कर उनके समस्या का निदान किया जाएगा।

Responsive Advertisement