गिद्धौर : राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए रतन राम, कार्यकर्ताओं में हर्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 7 अगस्त 2024

गिद्धौर : राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए रतन राम, कार्यकर्ताओं में हर्ष

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 अगस्त 2024, बुधवार : राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण चंदन कुमार के निर्देशानुसार राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांवो से आए राष्ट्रीय जनता दल के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु गिद्धौर प्रखंड राजद कार्यालय में एक बैठक कर किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पतसंडा पंचायत निवासी रतन राम का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

साथ ही लालू प्रसाद यादव की विचारधारा एवं प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की किसानों के प्रति दूरगामी सोच जन जन तक पहुंचें को लेकर विचार विमर्श किए। वहीं राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बने रतन राम ने कहा कि पार्टी द्वारा यह जो अहम जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।
वहीं इस बैठक में पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शेखावत मियां, गिद्धौर प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, पतसंडा पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप रविदास, पूर्व मुखिया रामू अंसारी, शंभू यादव, भागीरथ यादव, श्रवण ठाकुर, कैलाश यादव, सुरेश यादव, विनोद यादव, संजय मांझी, ठकुरी मांझी, केदार यादव, तवारक अंसारी, रविन्द्र यादव सहित दर्जनों किसान एवं राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -