खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 27 मई 2024, सोमवार : जिस प्रकार से तापमान बढ़ रही है उससे निकट चार पांच साल में छुटकारा तो मिल नहीं सकता लेकिन इससे सबक लेकर सामूहिक प्रयास करे तो शायद पांच साल बाद बढ़ते तापमान से कुछ हद तक छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है। अब यह बात लोगो को समझना चाहिए समझना चाहिए इंसान के जीवन में पेड़ का क्या महत्व है। साईकिल यात्रा एक विचार जमुई मंच की टीम बीते रविवार को भीषण गर्मी के बीच में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अलख जगाने के लिए श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से साईकिल यात्रा कर 12 किलोमीटर दूर खैरा प्रखंड के चांचो ग्राम पहुंची। इस अवसर पर बबन सिंह के निजी जमीन पर पौधा रोपण कर लोगो को आने वाले मानसून में अधिक से अधिक पौधा रोपण किया गया।
सदस्य लड्डू मिश्रा ने बताया की वर्तमान समय में बढ़ते तापमान से हर कोई प्रभावित है। पहले इतना तापमान मासूस नही होती थी। जिसका कारण यह है की अपने आधुनिक जीवन शेली के चक्कर में प्रकृति संसाधन को हमलोगो ने सामूहिक रूप से क्षति पहुंचाई है। यदि समय रहते लोग इसके प्रति जागरूक नही हुए तो स्थिति हर साल बदतर होती जाएगी। इस पर सामूहिक प्रयास करना ही सार्थक होगा।
सदस्य सचिराज पद्माकर ने बताया की बढ़ते तापमान को देखते हुए लोग जितने सजग मैसेज फॉरवर्ड करने में होते है उतने सजग पेड़ लगाने उसकी संरक्षण में एक सफ्ताह में कुछ घंटे ही दें तो भविष्य में बढ़ते तापमान में कमी लाया जा सकता है। यह अवसर आगामी मानसून में उठाया जा सकता है जो पेड़ पौधे के लिए उपयुक्त हो सकता है।