गिद्धौर में चलती टोटो से गिरा बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

गिद्धौर में चलती टोटो से गिरा बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 फरवरी 2024, रविवार : जमुई–गिद्धौर एनएच पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें उनका सर फट गया, आंख और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति की पहचान गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के बानाडीह गांव निवासी 70 वर्षीय नीमन यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमन यादव अपने घर बानाडीह से टोटो पर सवार होकर एनएच के रास्ते गिद्धौर बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चलती टोटो से वे गिर गए। जिसके बाद टोटो वाले ने गंभीर स्थिति में उन्हें गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया और स्वयं भाग निकला।
जिसके बाद घायल व्यक्ति की पहचान न होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरें वायरल हुई। तब जाकर परिजनों का पता लगाया जा सका और वे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग की स्थिति चिंताजनक लेकिन खतरे से बाहर बताई गई है।

Post Top Ad -