गिद्धौर भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष के घर पहुंचा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 20 जनवरी 2024

गिद्धौर भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष के घर पहुंचा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण

गिद्धौर/जमुई। अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण सनातनियों को दिया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर के पूर्व मंडलाध्यक्ष स्व. डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा के घर भी आमंत्रण पत्र पहुंचा। आमंत्रण देने भाजपा के जमुई जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, आरएसएस के गिद्धौर खंडकार्यवाह डॉ. संजय मंडल एवं विद्वान पंडित उत्तम झा पहुंचे। जिसे भाजपा गिद्धौर के पूर्व मंडलाध्यक्ष स्व. डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा पत्नी व डॉ. सिन्हाज फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा ने ग्रहण किया। 

कामिनी सिन्हा ने आमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सनातन समाज के लिए यह आनन्द का क्षण है। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही नव भारत का अभ्युदय होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सपरिवार भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए जायेंगे।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि जब अटल जी की 13 दिनों की सरकार बनी थी तब डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा गिद्धौर भाजपा के मंडलाध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में गिद्धौर में भाजपा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही सांगठनिक रूप से भी भाजपा गिद्धौर में पैर जमाने में सकारात्मक तरीके से सफल हुई थी। भगवान राम का जीवन समाज के समग्र और सर्वांगीण विकास का रहा। भगवान राम ने अपने पूरे जीवन काल में जटायु एवं शबरी जैसे समाज के सबसे नीचे स्तर के बंधुओं को भी समाज के मुख्य धारा से जोड़ा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और निर्देश से शताब्दियों से चले आ रहे गतिरोध का पटाक्षेप हुआ है।

Post Top Ad -