गिद्धौर : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 14 जनवरी 2024

गिद्धौर : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 जनवरी 2024, रविवार : गिद्धौर के पंचमंदिर स्थित समुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी. बैठक में मुख्य रूप से जिले से भाग ले रहे जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं जिला प्रवक्ता बिनोद कुमार सिंह द्वारा पार्टी से जुड़े क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे पार्टीगत कार्यों की समीक्षा की गयी.

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष द्वारा पार्टी पदाधिकारियों का बुके देकर सम्मान एवं उनका अभिवादन किया गया. वहीं आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा भी कार्यकर्ताओं ने चर्चा की.
बैठक में मुख्य रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश समाज राज्य से जुड़े विकासवादी कार्य संदेशों को हर घर तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से वरीय नेताओं ने बात कही.
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष शम्भू केशरी, महामंत्री शिवशंकर तांती, अंतर्यामी झा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष सचिदानंद मिश्रा, राजीव कुमार साव उर्फ पिंकु साव, चंदन केशरी, राजा बाबू केशरी, डब्लू पंडित मनोज रजक, किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य कुणाल सिंह, धीरेंद्र पांडेय, सोनू सिंह, मनोज रजक, बबन मांझी, भोला पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे

Post Top Ad -