अलीगंज : संविधान दिवस पर लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी की हुई बैठक, पद्मश्री ने किया संबोधित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 26 नवंबर 2023

अलीगंज : संविधान दिवस पर लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी की हुई बैठक, पद्मश्री ने किया संबोधित

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 26 नवंबर 2023, रविवार 
✓ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
अलीगंज बाजार स्थित एक निजी सभा भवन मे लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी के तत्वावधान मे राजेश कुमार की अध्यक्षता मे संविधान दिवस पर बैठकर आयोजित किया गया। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. जगदीश प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार देश के गरीब, मजदूर, शोषित, पीड़ित के हक व अधिकार की हनन कर रही है और देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने पर तुली हूई है।
उन्होने कहा कि गरीब मजदूर महादलित शोषितो के अधिकार हनन किसी भी कीमत पर मै और लोकतांत्रिक सामाजिक पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। इसके लिए जन आन्दोलन चलाया जाएगा। उन्होने सामाजिक न्याय की पुरोधा महागठबंधन को बताया। 
मौके पर प्रदेश महासचिव जगदीश पासवान,डा अर्जुन प्रसाद यादव , प्रो सोपेनद्र यादव ,चंद्रशेखर आजाद, रवि निवास, जिलाध्यक्ष राजेश पासवान,मनोहर पासवान,ञिलोकी पासवान,दयमंती कुमारी के अलावे बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -