जमुई जाने के दौरान अलीगंज में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

जमुई जाने के दौरान अलीगंज में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 24 अप्रैल 2023 
* रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
# संपादन : सुशांत
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन का अलीगंज बाजार में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीब संपर्क यात्रा सह गरीब जगाओ सम्मेलन में शामिल होने पटना से जमुई जा रहे थे। इसी दौरान अलीगंज बाजार मे हम पार्टी कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संयोजक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जी गरीब-मजदूर को हक व अधिकार दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं इसलिए भगवान महावीर की धरती जमुई से गरीब संपर्क यात्रा सह गरीब जगाओ सम्मेलन की शुरुआत की जा रही है। लोग अपना अधिकार जानें, इसीलिए हम पार्टी द्वारा पूरे बिहार में गरीब संपर्क यात्रा कर जगाने का काम किया जाएगा और उनका वाजिब हक व अधिकार दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जहरीली शराब से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख देने की घोषणा की है। इसकी मांग हम पार्टी के संयोजक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जी के द्वारा ही किया गया था। जिसको सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने देने की घोषणा भी कर दी है। हम पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गरीब-महादलितों को संपर्क कर उन्हें जगाने का काम करे।

मौके पर सिकंदरा विधायक सह हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल कुमार मांझी, विधायक अनिल कुमार, ज्योति कुमारी, हम के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र मांझी, दीपक कुमार के अलावे बड़ी तादाद में हम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -