Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर के बंधौरा में दो गुटों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 23 फरवरी
* रिपोर्ट : विक्की कुमार
गिद्धौर प्रखंड के बंधौरा गाँव में दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने गिद्धौर थाना में केस दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की ओर से बंधौरा गाँव निवासी जयदेव मंडल की पुत्री प्रमिला देवी ने गिद्धौर थाना में हथियार के बल पर हवाई फायरिंग, छिन्तई एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के संबंध में केस दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। 

आवेदन में उन्होंने लिखा है 21 फरवरी, मंगलवार की रात मेरे भाई के शादी समारोह में देवपूजन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के अन्तिम समय में अशोक मंडल (डीलर) के घर के आस-पास पहुंचे तो विक्रम कुमार उर्फ विक्की (उम्र 31 वर्ष, पिता - किष्टो मंडल) ने महिलाओं के साथ छिन्तई करने एवं छेड़खानी के नियत से पिस्टल निकाला एवं हवाई फायरिंग करने की कोशिश किया।

तभी मुन्नीलाल मंडल (उम्र करीब 49 वर्ष, पिता - स्व० छोटन मंडल) ने कहा कि गोली चला दो, जो होगा हम देख लेंगे। हम स्वयं अधिवक्ता हैं। सब को बेल जमुई से ही करवा देंगे। तभी चन्दन कुमार मंडल (पिता - राजकुमार मंडल), सौरव कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता - अशोक मंडल), सुरज कुमार (पिता - पिन्टु कुमार मंडल), सुन्दरम कुमार (पिता - शशिकांत मंडल उर्फ बैगन), संदीप कुमार (पिता - सुरेश मंडल), रंजन कुमार उर्फ तनकु (पिता - भगवान मंडल), सत्यम कुमार (पिता - मुन्नीलाल मंडल), पिन्टु कुमार मंडल (पिता - नेपाली मंडल), सुशील मंडल (पिता - छोटन मंडल) ने छेड़खानी करने तथा छिन्तई करने सभी महिलाओं के पास आकर घेर लिया तथा महिलाओं के साथ लप्पड़-थप्पड़ करने लगा। जब मेरा भाई लोग आया तो सभी लोग आ गया।

जब वहाँ सब पहुंचा तो जिनका विवाह था प्रफुल्ल कुमार को बंधक बना दिया। जब सभी लोग छोड़ाने गये तो किष्टो मंडल (पिता - स्व. बहादुर रावत), अनिल रावत (पिता - सिताराम रावत) ने गाली-गलोज करते हुये कहा कि मारो सभी को तब राजेश कुमार मंडल ( पिता - राजकुमार मंडल), निशांत कुमार उर्फ आदित्य कुमार, शांतनु कुमार रावत ने व्हाटसप विडियो कॉल के माध्यम से उकसाया है कि मारो सभी को जितना पैसा खर्च होगा हमलोग पैसा देंगें।

तभी स्व. बाबुलाल मंडल के दो पुत्र राजकुमार मंडल एवं अशोक मंडल ने पटेल चौक के पास आकर गाली-गलोज करने लगा तथा मेरे गले से सोने का एक भर का चैन तथा कान का बाली छिन लिया। आवेदक प्रमिला देवी ने आवेदन में लिखा है कि कोई बड़ा घटना को अंजाम देने को लेकर उपरोक्त व्यक्ति ने हथियार के बल पर मारपीट करने तथा लूट-पाट करने को इस घटना को अंजाम दिया।

वहीं आवेदन के आधार पर गिद्धौर पुलिस द्वारा केस संख्या 81/23 दिनांक 22-02-2023 में आईपीसी की धारा संख्या 341, 342, 323, 379, 354, 504, 34 दर्ज करते हुए एस आई कान्त प्रसाद को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
देखें वीडियो >>


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ