मुबारकपुर पहुंचे जिला के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह, पीड़ितों से मुलाकात कर दिया न्याय का भरोसा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

मुबारकपुर पहुंचे जिला के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह, पीड़ितों से मुलाकात कर दिया न्याय का भरोसा

छपरा/बिहार (Chhapra/Bihar), 16 फरवरी। बुधवार की देर रात सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह माझी के मुबारकपुर गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलवाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुबारकपुर पहुंचे सुमित कुमार सिंह के साथ बिहार सरकार में खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय पूर्व मंत्री गौतम सिंह तथा शैलेंद्र प्रताप के साथ ही साथ जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी थे।

दो युवकों की हत्या के बीच कायम तनाव को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले सारण जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह बुधवार को छपरा जिले के माझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव पहुंचे वहां उन्होंने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की तथा तीसरे युवक के परिजनों से भी मुलाकात की
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी किसी भी कीमत पर बक्से नहीं जाएंगे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी दूध का दूध और पानी का पानी होगा पीड़ित परिवार के साथ बिहार सरकार है मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं इस मामले का राजनीतिकरण करना चाहते हैं पर हर अन्याय का विरोध होगा उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक तथा तनावपूर्ण चीजों को आगे करके समाज को तोड़ना चाहते हैं जबकि बिहार में न्याय के साथ विकास की बात हो रही है।

माझी के मुबारकपुर पहुंचे सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह कहा न्याय के साथ पूरे मामले का होगा पटाक्षेप अपराधी किसी भी कीमत पर बक्से नहीं जाएंगे दोषियों को सजा नहीं पीड़ित परिवार के साथ बिहार सरकार हर संभव सहायता की जाएगी। जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते इस पूरे मामले पर वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहे तथा मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार में सामाजिक न्याय की एक बड़ी लकीर खींच रहे हैं जो कुछ लोगों को पच नहीं पा रहा है वे जात पात की राजनीति कर समाज को बांटना चाहते हैं जबकि हम लोग समाज को जोड़ना चाहते हैं अपराधियों की कोई जात नहीं होती अपराधी अपराधी होता है और उसकी असली जगह सलाखों के पीछे होता है जिन लोगों ने युवकों की निर्मम हत्या की है उन्हें कठोर से कठोर सजा मिलेगी साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज के एकजुटता से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है इसलिए किसी भी तरह की भ्रामक चीजों को सामने रखकर समाज में तनाव पैदा मत कीजिए।
मंत्री सुमित कुमार सिंह के निजी मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने बताया की घटना के बाद से ही मंत्री सुमित कुमार सिंह लगातार छपरा जिला के वरीय पदाधिकारियों के संपर्क में थे और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे पटना में इलाज रत युवकों को देखने भी मंत्री सुमित कुमार सिंह पहुंचे थे। उन्होंने कायम गतिरोध को दूर करने के लिए कई बार लोगों से अपील भी की कि अपराधियों को जात में मत बाकी है अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की बात को आज भी उन्होंने दोहराया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment