गिद्धौर : बिहार में बढ़ते अपराध एवं अराजकता के खिलाफ भाजपाइयों ने किया सीएम का पुतला दहन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 18 दिसंबर 2022

गिद्धौर : बिहार में बढ़ते अपराध एवं अराजकता के खिलाफ भाजपाइयों ने किया सीएम का पुतला दहन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 दिसंबर
✓ संपादन : शुभम मिश्र 
सूबे में भय, भूख, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध एवं अराजकता के विरोध में भाजपा प्रखंड इकाई गिद्धौर द्वारा शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष रणजीत कुमार साव के नेतृत्व में गिद्धौर के मिंटो टावर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

इस बाबत रणजीत कुमार साव ने कहा कि बिहार फिर से जंगलराज की ओर अग्रसर हो रहा है। अपराधियों का बोल-बाला हो गया है जिससे लोग भयाक्रांत हैं। सूबे की सरकार इसे नियंत्रण करने में नाकाम हो गई है। शराब बंदी के बावजूद शराब बिक रहा है ; जिसके कारण सारण में अब तक 61 मौतें हो चुकी हैं।आखिर सरकार के प्रशासनिक विफलता के कारण शराब की तस्करी हो रही है।
भाजपा गिद्धौर मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव शराब एवं बालू माफियाओं का बोलबाला हो गया है। हर तरफ अराजकता फैल गई है। इसके विरोध में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया है। अगर समय रहते सरकार इस पर नियंत्रण नहीं करती है तो आने वाले समय में हमारी पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन भी करेगी।

उक्त अवसर पर प्रखंड भाजपा इकाई गिद्धौर के पदाधिकारियों में कुणाल सिंह, मनोज रजक, अरूण कुमार साव, शम्भू कुमार केसरी, अंतर्यामी झा, संजय कुमार सिंह, मोहित केसरी, प्रवीण पाण्डेय, आलोक कुमार, अमन परिहार, कुंदन सिंह, सोनू सिंह,  गोंगा साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -