जमुई : ओपीएस में शतरंज का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

जमुई : ओपीएस में शतरंज का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित



जमुई (Jamui), 26 दिसंबर : सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के परिसर में शतरंज खेल का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। 

      

डीडीसी शशि शेखर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर और शतरंज खेलकर इस खेल के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि बौद्धिक विकास के लिए इसे खेलना चाहिए। उन्होंने इस खेल को कहीं भी , कैसे भी और किसी भी स्थिति में खेले जाने की बात बताते हुए कहा कि आज शतरंज देश - दुनिया में छा गया है। हर जागरूक इंसान इस रोचक खेल को खेलकर स्वयं के मस्तिष्क को प्रशिक्षण देते हैं और आनंद लेते हैं। श्री चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को ध्यान से शतरंज खेल का प्रशिक्षण लेने का संदेश दिया। उन्होंने तमाम सम्बंधित लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने कहा कि शतरंज का जन्म पांचवीं - छठी सदी में भारत में हुआ। यह खेल भारत से निकलकर अरब के रास्ते यूरोप पहुंचा। बाद में यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया। उन्होंने शतरंज के जरिए भी देश - दुनिया में नाम कमाने की बात कही।

     

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. निरंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के समापन की घोषणा की।

 


   

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव , समाज सेवी डीडी वर्मा , निर्मल कुमार सिंह , इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , राज्य प्रतिनिधि आनंद लाल पाठक , ओपीएस के प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , सचिव कुसुम सिन्हा , उप प्राचार्य शिवांगी शरण , जय शौर्य , सुजाता कुमारी , शैलेश झा , सिमारीतिनि हाजरा जाना समेत दर्जनों गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

    

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमूई , मलयपुर , जोगा झिंगोय और चकाई की शाखा के अलावे संत सरस्वती विद्यालय मिर्जागंज , ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मिर्जागंज , आनंद विद्या निकेतन अलीगंज , मॉडर्न पब्लिक स्कूल बोस बगान झाझा , स्वामी विवेकानंद स्कूल अलीगंज , स्वामी विवेकानंद स्कूल सरधोडीह सोनो , विवेकानंद विद्यापीठ कांसेप्ट स्कूल दरखा आदि पाठशालाओं के 150 से अधिक बेटे और बेटियों ने शतरंज खेल के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और इसके गुर को जाना। राष्ट्रीय प्रशिक्षक शिव प्रिय भारद्वाज और हिमांशु कुमार ने विद्यार्थियों को शतरंज खेल की बारीकियों से अवगत कराते हुए उनका क्षमतावर्धन किया। 



निदेशक डॉ. सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि पूरे जिले में प्रखंड स्तर पर अगले महीने शतरंज खेल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मार्च 2023 में इस खेल का आयोजन जिला स्तर पर किए जाने का ऐलान किया।

Post Top Ad -