जमुई : ओपीएस में शतरंज का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 दिसंबर को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

जमुई : ओपीएस में शतरंज का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 दिसंबर को



जमुई (Jamui), 21 दिसंबर : सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के परिसर में शतरंज खेल का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अगामी 25 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। शिविर की तैयारी जारी है।

     

ऑल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष सह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश संयुक्त सचिव सह राज्य स्तरीय प्रशिक्षक शिव प्रिय भारद्वाज और हिमांशु कुमार शतरंज प्रेमियों को इस खेल से सम्बंधित प्रशिक्षण देंगे , टिप्स बताएंगे और इसका गुर सिखाएंगे। उन्होंने शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात - बताते हुए कहा कि इस जादुई खेल के जरिए जमुई और बिहार का नाम देश के मानचित्र पर अंकित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 


उपाध्यक्ष ने शतरंज प्रेमियों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रशिक्षण हेतु विस्तृत जानकारी के लिए ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के कार्यालय से संपर्क स्थापित कर इस दिशा में अपना क्षमतावर्धन करें।

       

 उधर शतरंज खेल से सम्बंधित प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सिन्हा की अगुवाई में ऑल बिहार शतरंज संघ की इकाई जिला शतरंज संघ सक्रिय है।


 इसी संदर्भ में जिलाध्यक्ष डॉ. निरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में संघ की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई , जिसमें प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जिला शतरंज संघ के प्रतिष्ठित सदस्य ऋतुराज सिन्हा , धर्मेंद्र कुमार , आनंद लाल पाठक , फादर ग्रेवियल , कृष्ण मोहन सहाय , भूपेंद्र सिन्हा , अशोक कुमार सिन्हा , अभिषेक कुमार सिन्हा आदि लोग बैठक में उपस्थित थे।

      

इधर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि 25 दिसंबर को ही पाठशाला परिसर में जाने - माने शिक्षाविद स्व. सुरेश प्रसाद सिन्हा की पुण्य तिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी जारी रहने की बात कही।

Post Top Ad -