गिद्धौर पहुंचे विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 14 नवंबर 2022

गिद्धौर पहुंचे विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 नवंबर
* रिपोर्ट : विक्की कुमार 
* संपादन : सुशांत साईं सुंदरम
बीते रविवार को बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी गिद्धौर पहुंचे। यहाँ लॉर्ड मिंटो टावर चौक के निकट भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी का भाजपा गिद्धौर मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी को फूल-मालाओं से लाद दिया। बड़े गर्मजोशी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता व विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी कार्यकर्ताओं के स्वागत से खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख शंभू केसरी, भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष अंतर्यामी झा, महामंत्री शिवशंकर तांती, भरत भूषण, भाजपा गिद्धौर मंडल कोषाध्यक्ष चंदन केसरी, अशोक यादव, रवि शंकर पोद्दार, दिगंबर झा, कृष्णानंद झा, सुनील झा, बबलू झा, सुखदेव साह, अशोक सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर नेता का स्वागत कर अभिनंदन किया।

Post Top Ad -