मंत्री सुमित कुमार सिंह व अशोक चौधरी से मिलकर कांग्रेस नेता ने समस्याओं से कराया अवगत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

मंत्री सुमित कुमार सिंह व अशोक चौधरी से मिलकर कांग्रेस नेता ने समस्याओं से कराया अवगत



अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 24 अम

■ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह

मजदूर कांग्रेस (Labour Congress) के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद (Yogendra Prasad) यादव उर्फ जोगन यादव (Jogan Yadav) ने बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) एवं विज्ञान प्रलवैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह (Sumit Kumar Singh) के पटना (Patna) स्थित उनके आवास पर भेंट कर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जवलंत समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही क्षेत्र के कई जटिल समस्याओं से अवगत कराया।



जिस पर मंत्री द्वय ने समस्या से संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया और जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। 


मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अलीगंज प्रखंड कार्यालय को अपना भवन नही रहने से प्रखंड एवं अंचल के कार्यालय एक -एक कमरे में संचालित किया जा रहा है। जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


वही अलीगंज अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ- साथ स्वास्थय कर्मियों की कमी है। जिसे दूर कराने की मांग किया है।


मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा मंत्री के ध्यान को आकृष्ट कराते हुए अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कालेज खोलने की मांग करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कालेज नहीं रहने से क्षेत्र की गरीब मेधावी छात्र व छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जातीं हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

Post Top Ad -