बरहट : मुहर्रम पर गुगुलडीह में निकाला गया ताजिया जुलूस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

बरहट : मुहर्रम पर गुगुलडीह में निकाला गया ताजिया जुलूस

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 9 अगस्त
◆ रिपोर्ट : तारकेश्वर कुमार निराला

इस्लामिक साल के पहले महीने मोहर्रम में पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की रात मुस्लिम कौम के लोगों द्वारा बरहट प्रखंड के गुगुलडीह पंचायत में ताजिया का जुलूस निकाला गया।

इस दौरान गुगुलडीह गांव के विभिन्न रास्तों से यह जुलूस गुजरा। ताजिया जुलूस को लेकर गुगुलडीह गांव के मुस्लिम इलाकों में देर रात तक अकीदतमंदों का हुजूम दिखाई दिया। लोग हाथों में तिरंगा लिए नजर आए।
मुहर्रम पर ताजिया जुलूस का आयोजन बरहट प्रखंड के ग्राम पंचायत राज गुगुलडीह के मुखिया बलराम सिंह, सरपंच नरेश साव व अन्य जनप्रतिनिधियों के देखरेख शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Post Top Ad -