बरहट : समग्र सेवा व पीएचएफ ने अपना पुस्तकालय के 20 बच्चों में किया पुस्तक वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 21 अगस्त 2022

बरहट : समग्र सेवा व पीएचएफ ने अपना पुस्तकालय के 20 बच्चों में किया पुस्तक वितरण

बरहट/जमुई (Barhat/Jamui), 21 अगस्त : बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत में समग्र सेवा एवं पीएचएफ के संयुक्त तत्वावधान में अपना पुस्तकालय के तहत कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के 20 महादलित बच्चों के बीच पुस्तक वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राज कटौना के मुखिया कपिलदेव प्रसाद यादव एवं समग्र सेवा की काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। 

मौके पर मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। जो हमारे जीवन में कई नए अवसर लेकर आती है। शिक्षित होकर ही हम अपने जीवन में सबकुछ हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के बिना कुछ भी नहीं कर सकते।

इस अवसर पर समग्र सेवा की काजल कुमारी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं तो शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और पढ़ लिख कर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप पढ़ेंगे तो औरों को भी पढायेंगे।

वही मौजूद आस्तिक कुमार ने कहा कि यह अपना पुस्तकालय है और हर बच्चा अपना पुस्तकालय का हिस्सा है। अपनी पुस्तक को पढ़कर दूसरों को आगे बढ़ाना है।

इस कार्यक्रम में समग्र सेवा के साथी रोहित कुमार, सौरभ कुमार, अर्जुन कुमार एवं अभिषेक कुमार मौजूद थे।

Responsive Advertisement