अलीगंज : चंद्रदीप थाना में लोक शिकायत निवारण शिविर आयोजित, दर्जनों मामले की हुई सुनवाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 7 मई 2022

अलीगंज : चंद्रदीप थाना में लोक शिकायत निवारण शिविर आयोजित, दर्जनों मामले की हुई सुनवाई

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 7 मई
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
चंद्रदीप थाना परिसर में शनिवार को लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें दर्जनो फरियादियों के मामले की सुनवाई अंचलाधिकारी अरविंद कुमार की देख रेख में की गई।

अंचलाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि रामसागर गांव के विश्वेशर महतो की रास्ते की विवाद वर्षो से चला आ रहा है।जिसकी आवेदन पर सुनवाई किया गया और सरकारी अमीन की मापी कर विवाद निष्पादन को लेकर निर्देश दोनों पक्षों को दिया गया है। वही दर्जनो मामले की सुनवाई दोनों पक्षों के मौजूदगी में कागजातों के आधार पर निष्पादित किया गया। कुछ अन्य मामले की जांच करने का निर्देश राजस्व कर्मचारी को दिया गया है। 

बता दें कि सुबे के मुखिया नीतीश कुमार के निर्देश पर हर थाना क्षेत्र में छोटे छोटे भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है। कागजातों के आधार पर मामलों को निष्पादित किया जाता है। 
मौके पर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष आशीष कुमार, थाना के मुंशी जनार्दन प्रसाद, अंचल अमीन धीरज कुमार के अलावे दर्जनो फरियादी मौजूद थे।

Responsive Advertisement