अलीगंज : पंचायत समिति की प्रथम बैठक आयोजित, विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

अलीगंज : पंचायत समिति की प्रथम बैठक आयोजित, विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui),

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :

प्रखंड के अंबेदकर भवन में पंचायत समिति की प्रथम बैठक बीते सोमवार को प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रफुल्ल मांझी ने बताया कि सरकार पंचायतों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने जल-जीवन-हरियाली, पोखर, आहर, नल-जल सहित अन्य विकास योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।


वहीं प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यो में सुधार लाने की चर्चा करते हुए कहा कि आमजनों के काम में कोई शिकायत नही होनी चाहिए।


पंचायत समिति सदस्य अनिल यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था चौपट होती दिख रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।


 उन्होनें बताया कि पुरसंडा पंचायत सहित कई विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षक अपने जगह पर दूसरे व्यक्ति को तीन हजार में रखकर स्कूल की कोरम पुरा करते है। ऐसे शिक्षक महीनों दिन के बदले एक दिन स्कूल आकर अपना उपस्थिति दर्ज कर लेते हैं। साथ ही कुछ शिक्षक विद्यालय के समय बाजार में घूमते रहते हैं।



जिस पर बीईओ विन्देश्वर प्रसाद साह ने कहा कि शिकायत मिली है, जाँच किया जा रहा है। जांच में सही पाये जाने पर कारवाई किया जाएगा। 


वहीं बैठक में सदस्यो ने राजस्व कर्मचारी के बदले दलालों के द्वारा जमीन दाखिल-खारिज व रसीद कटाने तथा रैयतों के जमाबंदी में हेराफेरी सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए चलाये जा रहे विकास योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी।


मौके पर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. असलम हुसैन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विन्देश्वर प्रसाद साह, विद्युत जेई आलोक कुमार, प्रखंड साधन सेवी प्रजीत कुमार, पीटीए ज्योति कुमार, मुखिया जनार्दन यादव, पंचायत समिति सदस्य गौतम सिंह, संजय सिंह, श्री साह, रेखा देवी, अनिल यादव, गीता देवी, प्रकाश महतो, सरिता देवी, बीसीएम संतोष कुमार सिंह के अलावे दर्जनो अधिकारी व पंचायत समिति सदस्य व मुखिया उपस्थित थे।

Post Top Ad -