अलीगंज : रामधुनि यज्ञ को लेकर सगमा गांव में निकाली कलश शोभायात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 14 मार्च 2022

अलीगंज : रामधुनि यज्ञ को लेकर सगमा गांव में निकाली कलश शोभायात्रा

अलीगंज/जमुई :
➤ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
प्रखंड क्षेत्र के सगमा गांव में दो दिवसीय रामधुनि यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें यज्ञ स्थल से कलश शोभायात्रा निकलकर 108 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर मैनाचातर हाई स्कूल के समीप तालाब से जल भरकर पुन यज्ञ स्थल पर पहुंचा।

जहां विद्वान ब्राह्मणो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान के अनुसार कलश स्थापन किया गया। यह रामधुनि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।
ग्रामीण मसूदन कुमार ने बताया कि दो दिनों तक रामधुनि यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमें पूरे पंचायत वासियों की सहयोग मिल रहा है। दो दिनों रामधुनि किया जाएगा। रामधुनि यज्ञ का आयोजन होने से पूरा इलाका में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जो दो दिनों जय श्री राम की जयघोष से पूरा गुंजायमान होने लगा है।

मौके पर ढोल-नगाड़े एवं बैंड पार्टी के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई।

Post Top Ad -