खैरा : शहीद सुनील कुमार मुर्मू की पुण्यतिथि पर साइकिल यात्रा ने किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

खैरा : शहीद सुनील कुमार मुर्मू की पुण्यतिथि पर साइकिल यात्रा ने किया पौधरोपण

 


खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 20 फरवरी : 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा.' उक्त कथन को चरितार्थ करते रविवार को खैरा प्रखण्ड के लगड़ीटाँड़ ग्रामवासियों द्वारा शहिद सुनील कुमार मुर्मु की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पौधारोपण एवं युवाओं के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन कर शहीद मुर्मू को याद किया गया। 


मालूम हो कि वर्ष 2018 में जम्मू कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास से पाकिस्तान की गोलीबारी में  सुनील कुमार मुर्मू वीरगति हो गए थे।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जमुई के सामाजिक क्षेत्रो में कार्य कर रहे बुद्धिजीवियों समाजसेवियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया परन्तु जमुई के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस अवसर पर भागीदारी नहीं लेने से ग्रामीणों को काफी निराशा भी हुई। 



इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शहीद मुर्मू की पत्नी दुलिया हेंब्रम, मां रानी हांसदा द्वारा क्रिकेट मैच में आयोजन का उद्घाटन करते हुए बताया की शाहिद मुर्मू खेल प्रेमी थे और वह चाहते थे कि हर युवा अपने कार्य के अतिरिक्त खेलो को भी जीवन मे लाएं, खेल को अपने जीवन का हिस्सा समझे। साथ ही हर युवा उनसे प्रेरित होकर देश लिए अपने समाज को बेहतर बनाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहे ताकि लोग हमेसा याद रखें। तभी उनका सपना सार्थक होगा।



इस अवसर पर साईकिल यात्रा एक विचार मंच, जमुई की टीम द्वारा शाहिद मुर्मू के पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए स्मारक स्थल परिसर में अशोक गेंदा, और महुगानी का पौधरोपण भी किया गया। 


इस अवसर पर हरनी पंचायत के मुखिया प्रकाश तांती,  अरुणमाबाँक के मुखिया, अनिल यादव, साइकिल यात्रा एक विचार मंच के विवेक कुमार, शैलेश भारद्वाज, सचिराज पद्माकर सहित बुद्धिजीवी सामाजिक सद्भावना मंच के संयोजक भुनेश्वर सिंह, चंद्रचूड़ सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार राव, मन्नू, नितेश्वर आनंद, डॉ0 रंजीत, दिनेश सर,  निरंजन सर, मो0 जावेद और कार्यक्रम के आयोजन कर्ता मंटू सर उपस्थित थे। 

Post Top Ad -