गिद्धौर : शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सौजन्य से हुआ छठ घाट निर्माण एवं साफ-सफाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

गिद्धौर : शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सौजन्य से हुआ छठ घाट निर्माण एवं साफ-सफाई

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 9 नवंबर | सुशांत साईं सुंदरम : जन आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साहित माहौल में तैयारियां जारी है। सोमवार को नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का पर्व छठ शुरू हो गया। मंगलवार को खरना में छठ मईया को भोग अर्पित कर निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सौजन्य से पतसंडा पंचायत के सभी छठ घाटों पर साफ—सफाई, घाट निर्माण, रौशनी की व्यवस्था एवं तोरण द्वार का निर्माण किया गया है।
इस संदर्भ में ग्राम पंचायत राज पतसंडा की निवर्तमान मुखिया व शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साफ—सफाई के साथ—साथ छठ घाटों के निर्माण और पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था की गई है। 
मंगलवार को शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव राजेश कुमार राजू, उप सचिव राजेश कुमार पाजो, उप सचिव संतोष रावत, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार राउत, कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार, अमन कुमार सहित अन्य के देखरेख में साफ—सफाई, घाट निर्माण, रौशनी की व्यवस्था एवं तोरण द्वार निर्माण कराया गया।

Post Top Ad -