जमुई : चित्रगुप्त पूजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, प्रतिमा स्थापित कर होगी पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

जमुई : चित्रगुप्त पूजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, प्रतिमा स्थापित कर होगी पूजा

जमुई (Jamui), 5 अक्टूबर | सुशान्त : आगामी शनिवार को यम द्वितीया के दिन चित्रगुप्त पूजन की तैयारियों को लेकर चित्रांश महापरिवार जमुई की एक बैठक जमुई के शास्त्री कॉलोनी में आयोजित की गई।

उक्त बैठक में कायस्थों के आदिदेव भगवान चित्रगुप्त के पूजा की तैयारियों पर कायस्थ समाज के लोगों द्वारा गहन विचार विमर्श किया गया। इसमें तय हुआ कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधिवत की जाएगी।
चित्रांश परिवार के इस बैठक में संजीव कुमार सिन्हा, सत्येंद्र शंकर प्रसाद, गौरी शंकर प्रसाद, गुड्डू सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, रामशंकर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Top Ad -