बिहार का गजब मामला! जमुई में मुर्दे ने जीता पंच का चुनाव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 November 2021

बिहार का गजब मामला! जमुई में मुर्दे ने जीता पंच का चुनाव

 


खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 27 नवंबर : बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव में जमुई जिला में मुर्दे भी निर्वाचित हो गए। यह कारनामा आठवें चरण के चुनाव में जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरखार पंचायत के वार्ड संख्या दो में हुआ है। यहां पंच के उम्मीदवार की मौत के बाद मतदान हुआ।

लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। ऐसे में मतदाताओं ने मृतक पर ही भरोसा जताया है। सर्वाधिक मत देकर चुनाव में विजयी बना दिया। इस चुनाव परिणाम की चर्चा हर ओर हो रही है।अब सवाल उठता है कि मुर्दे को मतदाताओं ने वोट कर दिया या फिर प्रखंड और जिला प्रशासन की चूक के बाद चुनाव आयोग के वेबसाइट पर अपलोड करने में भी चूक हुई है। फिलहाल इस सवाल का जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है।

जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क साधने की सलाह दी है। इधर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राघवेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि उसके मृत्यु की कोई सूचना आधिकारिक तौर पर उन्हें नहीं दी गई। इस कारण उनका नाम नहीं हटाया गया था। प्रत्‍याशि‍यों की सूची में उनके नाम दर्ज हैं। 


● जानिए क्या है मामला!

हरखार पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से पंच पद के लिए सोहन मुर्मू तथा मूरा हेंब्रम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। इस बीच छह नवंबर को सोहन मुर्मू की मौत हो गई। कहा जाता है कि ग्रामीणों ने इसकी मौखिक सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी गई। इसके बाद 24 नवंबर को वहां मतदान हुआ। मतदाताओं ने सोहन मुर्मू को जमकर वोट भी किया। सोहन को 148 मत प्राप्त हुए जबकि मूरा को 126 मत मिले। 22 मतों के अंतर से सोहन मुर्मू विजयी हो गए। इस परिणाम के बाद लगतार यहां चर्चा हो रही है।


खैरा के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच करायी जाएगी। अगर चूक हुई होगी तो इसका सुधार किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि समान्‍यतया ऐसी चूक नहींं होती है। विजेता के नाम पर वेबसाइट पर अपलोड की जाती है।

Post Top Ad