गिद्धौर स्थित सत्य साईं पब्लिक स्कूल को मिला फिट इंडिया स्कूल का प्रमाण पत्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

गिद्धौर स्थित सत्य साईं पब्लिक स्कूल को मिला फिट इंडिया स्कूल का प्रमाण पत्र



Gidhaur/गिद्धौर (अभिषेक ) :- फिटनेस को बढावा देकर इसे जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा छेड़े गए फिट इंडिया मूवमेंट गिद्धौर प्रखण्ड में भी फलीभूत होती नजर आ रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के सख्ति से क्रियान्वित किये गए पहल में जहां गिद्धौर के विभिन्न स्कूल स्वयं को इस मुहिम में पंजीकृत करने में भीड़े हैं वहीं, गिद्धौर के सत्य साईं पब्लिक स्कूल को भी फिट इंडिया मूवमेंट में पंजीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

विद्यालय निदेशक संतोष केशरी, प्रशासनिक निदेशक राजेश कुमार एवं प्रिंसिपल प्रकाश ने संयुक्त रूप से बताया कि, भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के पहल पर विद्यालय का पंजीकरण फिट इंडिया के लिए कराया गया है, ताकि सरकारी उद्देश्य की पूर्ति एवं बच्चों के शारीरिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Post Top Ad -